Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राकेश माल बने बीपीवीएम के सैलाना ब्लॉक संयोजक और पायल मैडा कॉलेज संयोजक।

राकेश माल बने बीपीवीएम के सैलाना ब्लॉक संयोजक और पायल मैडा कॉलेज संयोजक।

*आगामी छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर जिले में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का विस्तार जारी*

सैलाना। आगामी छात्र संघ कॉलेज चुनाव को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) की सैलाना के कॉलेज ग्राउंड में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कॉलेज इकाई एवं सैलाना ब्लॉक की छात्र कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस दौरान राकेश माल को सैलाना ब्लॉक संयोजक तथा पायल मईडा को कॉलेज इकाई छात्रा संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा राम किशन चारपोटा, अक्षय मईडा, दिग्विजय सिंह, प्रिया डिंडोर, राशिका डामोर, राकेश मईडा, सविता खराड़ी, सुंदर भगोरा, आरती भाभर, अंगूरबाला, शारदा चारेल, कमला मईडा, कविता मईडा एवं हिना मईडा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां दी गईं।

बैठक में BPVM प्रदेश संयोजक दिनेश माल एवं जिला संयोजक अनिल मईडा की उपस्थिति में छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें बैकलॉग पदों पर भर्ती, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, छात्र समस्याओं तथा कॉलेजों में आदिवासी छात्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने जैसे विषय प्रमुख रहे।

बैठक में बताया गया कि 23 अगस्त 2026 को रतलाम में प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। आगामी छात्र संघ कॉलेज चुनाव में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा रतलाम सहित धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन एवं अन्य जिलों के कॉलेजों में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है।

आदिवासी परिवार के महावीर निनामा ने विद्यार्थियों को छात्र संगठन एवं चुनाव के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने कहा कि सभी कॉलेजों में छात्रहित एवं सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के पैनल से उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला सह-संयोजक मिथुन सिंघाड़ ने किया तथा आभार BPVM ब्लॉक संयोजक देवा सिंगाड़ ने माना।

Post a Comment

0 Comments