Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण।

सैलाना नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण।

सैलाना। नगर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य सार्वजनिक समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित हुआ। नगर के विभिन्न शासकीय-अशासकीय संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः बस स्टैंड से बैंड-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा।


*मंडी प्रांगण में हुआ मुख्य समारोह*

मुख्य समारोह में प्रातः 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन हुआ। स्वागत के बाद प्रातः 9 बजे विधिवत ध्वजारोहण किया गया। मंडी प्रांगण में संपन्न सार्वजनिक समारोह में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ तथा परेड दल ने सलामी दी।


प्रातः 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। विभिन्न दलों के अनुशासित मार्चपास्ट ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 


    समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिया गेरा, मंडी सचिव रूमान सिंह भयड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, मांगीलाल खराड़ी, नाथूलाल राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भूपेंद्र जायसवाल एवं किशोर कसेरा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


*मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ लाइव प्रसारण*

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह में संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मुनिंद्र दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा द्वारा व्यक्त किया गया।

*अनेक स्थानों पर हुआ झंडा वंदन*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भी विधिवत झंडा वंदन किया गया।

विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ध्वजारोहण किया। 
 


ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने तिरंगा फहराया।

दीनदयाल परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, 

नगर परिषद में अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, 


एसडीएम कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल


  एसडीओपी कार्यालय में नीलम बघेल ने ध्वजारोहण किया।

न्यायालय परिसर में न्यायाधीश गार्गी शर्मा, न्यायाधीश मोहित परसाई एवं न्यायाधीश तथागत याग्निक ने ध्वजारोहण किया। जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल 


 थाना परिसर में थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने राष्ट्रध्वज फहराया।

इन सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।

Post a Comment

0 Comments