तिरंगा यात्रा की बैठक में एसडीएम सुनील जायसवाल ने दिए आवश्यक निर्देश।
सैलाना। आगामी तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मंगलवार को सैलाना जनपद सभा ग्राम में एसडीएम सुनील जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम सुनील जायसवाल ने बताया कि कक्षा 11वी तथा 12 वी के विद्यार्थी ही शामिल होंगें
बैठक में यात्रा के निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली गई। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई।
एसडीएम सुनील जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालयों पर तिरंगा लगाने के निर्देश दिए।
तिरंगा रैली बालक हायर सेकेंडरी (सांदिपनी स्कूल)मे सभी 12:30 एकत्रीत होकर एक बजे रैली निकाली जायेगी। यह रैली सदर बाजार से होते हुए पैलेस चौराहा आयेगी यह से शेख जी मोहल्ला, रंगवाडी मोहल्ल होते होते हुए बस स्टैंड पर समापन राष्ट्र गान के साथ समापन होगी। एसडीएम बीईओ जीआर दडिंग को तिरंगा रैली यात्रा प्रभारी बनाया।
इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल, एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जेन, जनपद सिईओ रिया गेरा, प्राचार्य गिरीश सारस्वत, साधना चौहान, वीरेन्द्र मिंडा, राजस्व निरीक्षक कोमल चारेल, भीम सिंह लहरी, प्रो बालकृष्णन चोहान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments