Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत न्यू हंस वाहिनी स्कूल के बच्चों ने किया पौधारोपण।

‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत न्यू हंस वाहिनी स्कूल के बच्चों ने किया पौधारोपण।

सैलाना। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत न्यू हंस वाहिनी स्कूल सैलाना में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय परिसर में बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियान बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments