कल्याण केदारेश्वर से उज्जैन तक के लिए विशाल कावड़ यात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत।
सैलाना। कल्याण केदारेश्वर महादेव की असीम कृपा से तृतीय वर्ष आयोजित विशाल निःशुल्क पैदल कावड़ यात्रा रविवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुई। कल्याण केदारेश्वर महादेव सेवा समिति सैलाना के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा कल्याण केदारेश्वर महादेव के दर्शन के बाद प्रारंभ हुई, जो नीलकंठेश्वर महादेव शंकर मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से महाआरती उतारी गई। इसके पश्चात कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे के लिए रवाना हुई।
नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा नगरवासियों द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
यह चार दिवसीय कावड़ यात्रा 9 अगस्त को सैलाना से रवाना होकर रतलाम पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 10 अगस्त को रतलाम से रूणीजा, 11 अगस्त को रूणीजा से इंगोरिया तथा 12 अगस्त को इंगोरिया से उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा की वापसी होगी।
यात्रा के दौरान कावड़ यात्रियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। वापसी के लिए भी वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पूरी यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन एवं नगर रक्षा समिति का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के प्रमुख सहयोगियों में भाजपा मंडर अध्यक्ष पंकज (पिंटू) राठौर, गोपाल जाट एवं संजय पाटीदार सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, भाजपा नेत्री क्रांति जोशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, एल्डरमैन सपना खराड़ी, मांगीलाल खराड़ी, नारायण मईड़ा,पार्षद विशाल धबाई, मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, किशोर कसेरा आदि उपस्थित थे।










Post a Comment
0 Comments