विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया, पूरे नगर में निकाली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत।
सैलाना- विश्व आदिवासी दिवस समारोह रविवार को नगर में धूम-धाम से मनाया। आसपास के गांवो रैली नगर में आई। आदिवासी समाज के महिला-पुरुष तथा स्कूली छात्र छात्राएं परंपरागत वेश-भूषा पहने आकर्षक का केंद्र बने हुए थे। वे डीजे की धुन पर पर आदिवासी गानों के साथ नृत्य करते हुए जा रहै थे। स्कूलों से आए विधार्थी विभिन्न प्रकार की पोशाक पहनकर अलग ही अंदाज नाच रहै थे।
रैली मे पूरे समय थाना प्रभारी पिंकी आकाश दल बल व नगर रक्षा समिति के साथ सक्रिय रहे। हुड़दंग करने वालो को नसीहत भी दी।
*जगह-जगह हुआ स्वागत*
नगर में आयी रैली मे जब आदिवासी समाज के लोग जा रहे थे तब नगर वासियों ने कई प्रमुख स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। रेली मे आए लोग ''एक तीर एक कमान, आदिवासी एक समान। ''जय भीम" टाट्या मामा अमर रहे"जय जोहार'' आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। क्रषि उपज मंडी प्रांगण मे रेली का समापन हुआ। इस दौरान आदिवासी समाज के कई वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments