सैलाना न्यायालय में उल्लास एक अभिनव प्रयोग- पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का दूसरा महत्वपूर्ण आयाम मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रहा। न्यायालयीन कर्मचारियों, अधिवक्तागण एवं पक्षकारों को स्वस्थ्य जीवनशैली के महत्व से अवगत कराते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शैलेष डांगे द्वारा दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या में संतुलित पोष्टिक एवं संयमित आहार, नियमित व्यायाम तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता के संबंध में उपयोग एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन एकदूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ अपने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर तहसील विधि सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष गार्गी शर्मा, वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश तथागत यागनिक तथा न्यायाधीश मोहित परसाई द्वारा भी उपस्थितजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया गया। उक्त वृक्षारोपण/पर्यावरण जागरूकता शिविर में न्यायाधीशगण के अतिरिक्त सैलाना तहसील न्यायालय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता कान्तिलाल राठौड़, उपाध्यक्ष अरविंद मुरेरा व अन्य अधिवक्तागण तथा समस्त न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा ना केवल पर्यावरण जागरूकता के प्रति जानकारी प्राप्त की, अपितु वृक्षारोपण कर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में भी मूल्यवान जानकारियां प्राप्त की ।

Post a Comment
0 Comments