थाना सैलाना पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई — 1.5 किलो गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित 03 आरोपी गिरफ्तार।
रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे से आरोपियों को पकड़ा, करीब ₹79 हजार का मशरूका जब्त।
सैलाना - रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पंद्रो तथा एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में थाना सैलाना पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹29,000/-, तथा घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561, कीमत करीब ₹50,000/-, सहित कुल करीब ₹79,000/- का मशरूका जब्त किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–* दिनांक 10.08.2026 को थाना सैलाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे के पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं तथा उसे किसी व्यक्ति को बेचने की तैयारी में हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विधिवत सूचना दर्ज कर पंचानों को तलब किया गया तथा पंचों की उपस्थिति में केसरपुरा फंटे पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं जांच की गई। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए के तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनसे नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम— पंकज पिता रमेश बामनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना, कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया,उम्र 50 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना एवं गोवर्धन पिता मांगु बामनिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
बताए। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी एवं कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹29,000/-, बरामद किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561, अनुमानित कीमत ₹50,000/-, भी विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त मादक पदार्थ कहां से प्राप्त किया गया था तथा इसे किसे एवं कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत, परिवहन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
*जप्त मशरूका–*
अवैध मादक पदार्थ गांजा — करीब 1.5 किलोग्राम अनुमानित कीमत — ₹29,000/-
हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561
अनुमानित कीमत — ₹50,000/-
*कुल जप्त मशरूका — करीब ₹79,000/-*
*गिरफ्तार आरोपी–*
*1.* पंकज पिता रमेश बामनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना,
*2.* कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया,उम्र 50 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
*3.* गोवर्धन पिता मांगु बामनिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया आरक्षक दिनेश पाटीदार, आरक्षक यशपाल धनगर आरक्षक , भारत अलावा आरक्षक संदीप परमार , आरक्षक राजू निनामा आरक्षक विजय मोहनिया की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment
0 Comments