Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

झमाझम बारिश में भी नहीं डगमगाया कांवड़ियों का हौसला, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ केदारेश्वर पहुंचे शिवभक्त, किया जलाभिषेक।

झमाझम बारिश में भी नहीं डगमगाया कांवड़ियों का हौसला, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ केदारेश्वर पहुंचे शिवभक्त, किया जलाभिषेक।

सैलाना। सावन मास के द्वितीय सोमवार को सैलाना क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। आसपास के गांवों से निकली कावड़ यात्राओं का सैलाना नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कावड़िए केदारेश्वर तीर्थ स्थल पहुंचे। ग्राम करिया, आम्बा,पचेड़, बड़ायला माताजी, उसरगार,कलोरी,रिगनिया सहित अन्य गांवों से श्रद्धालु कावड़ लेकर सैलाना पहुंचे और यहां से केदारेश्वर के लिए रवाना हुए।

कावड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। श्रद्धालु अपने साथ पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने केदारेश्वर पहुंचे।


केदारेश्वर पहुंचकर कावड़ियों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा।

सावन के द्वितीय सोमवार पर हल्की वर्षा के बावजूद केदारेश्वर तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोग अपने वाहनों से भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और कुंड में स्नान कर भगवान शिव का अभिषेक किया। दोनों केदारेश्वर तीर्थ स्थलों पर कुंड में गिरता झरना और चारों ओर फैली हरियाली श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही।

श्रावण मास में केदारेश्वर तीर्थ स्थल का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। खासकर सावन सोमवार को यहां भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई परिवार यहां दर्शन के साथ प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने और पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं।

नगर के शिव मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

द्वितीय सावन सोमवार के अवसर पर सैलाना नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कावड़ यात्राओं के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।

नगर में निकली कावड़ यात्राओं की व्यवस्था में थाना प्रभारी पिंकी आकाश दलबल व नगर रक्षा समिति पूरी टाइम मुस्ऐ रहा।

Post a Comment

0 Comments