Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

धबाई दंपती ने चौथी बार निभाया बेटे का फर्ज, श्रावण में सैकड़ों महिलाओं को करवाई निःशुल्क तीर्थ यात्रा

धबाई दंपती ने चौथी बार निभाया बेटे का फर्ज, श्रावण में सैकड़ों महिलाओं को करवाई निःशुल्क तीर्थ यात्रा।

ओंकारेश्वर, पितृ पर्वत और महाकाल के दर्शन कर लौटेंगी महिलाएं

सैलाना। सेवा और आस्था की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पार्षद विशाल धबाई और उनकी पार्षद पत्नी हेमलता धबाई ने लगातार चौथे वर्ष सैलाना की सैकड़ों महिलाओं को श्रावण मास में निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई। इस बार महिलाओं को लक्जरी बसों से ओंकारेश्वर, पितृ पर्वत और उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

यात्रा का शुभारंभ गुरुवार शाम 7.45 बजे उदय विहार कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर पर भव्य आरती के साथ हुआ। आरती में पूर्व विधायक संगीता चारेल, क्रांति जोशी सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आरती के बाद सैकड़ों महिलाएं बैंड-बाजे और धार्मिक भजन-कीर्तन करते हुए पैलेस चौराहा, सदर बाजार होते हुए घंटाघर पहुंचीं। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर पार्षद दंपती का स्वागत किया।

घंटाघर पर लक्जरी बसें तैयार खड़ी थीं। रात 9 बजे बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।

‘बेटा नहीं कर सकता वो काम किया’

लक्जरी बसों में बैठते समय कई वृद्ध महिलाओं की आंखें खुशी से भर आईं। यात्रा के दौरान महिलाओं ने धबाई दंपती को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “जो काम एक बेटा नहीं कर सकता, वो काम धबाई दंपती ने किया।” महिलाओं ने इस सेवा कार्य के लिए धबाई दंपती के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस पुण्य कार्य में पार्षद मुकेश पाटीदार, कुलदीप सिलावट सहित वीडी ग्रुप के सदस्यों ने भी सहयोग किया। पार्षद विशाल धबाई और हेमलता धबाई ने कहा कि मातृशक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा है और यह सेवा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments