Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

हाथों में ध्वजा थामे कोई पैदल तो कोई मोटरसाइकिल से जा रहे। राजस्थान रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगे राम रसोड़े।

हाथों में ध्वजा थामे कोई पैदल तो कोई मोटरसाइकिल से जा रहे। राजस्थान रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगे राम रसोड़े।

सैलाना--- बारिश के खुशनुमा मौसम में कंधे पर झूला और हाथों में रामदेव जी का ध्वज थामें सैकड़ों श्रद्धालु इन दिनों सड़कों पर नजर आ रहे हैं कई श्रद्धालु वाहनों से यात्रा कर रहे हैं तो कहीं पैदल बाबा के दरबार शीश नवाने पहुंच रहे हैं। रास्ते भर इनके विश्राम और भोजन आदि की व्यवस्था जगह-जगह की गई है इन दिनों रतलाम से सैलाना आम्बा होते हुए गुडरखेडा रोड पर जय बाबा की गूंज सुनाई दे रही है सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। राजस्थान के पोकरण स्थित बाबा रामदेव जी की समाधि पर दूज के दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ग्राम सहित नवाबगंज देवगढ़ में जन सहयोग से भंडारे संचालित कर यात्रियों के ठहरने और भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु जगह-जगह लगे भंडारों में रात रुककर भजन कीर्तन का आनंद लेते हैं, और सुबह होते ही यात्रा पर निकल जाते हैं। हरियाली अमावस्या से ही यात्रा शुरू हो जाती है। रक्षाबंधन पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments