सैलाना में युवा कांग्रेस एवं NSUI की विशाल तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
सैलाना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सैलाना में विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लेकर भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
रैली में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ‘गुड्डू भैया’ सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के जयकारे लगाए।
रैली की शुरुआत जुनावास से हुई। इसके बाद शंकर मंदिर रोड, विठ्ठल माताजी रोड, राजवाड़ा चौक, दिलीप मार्ग, वैधराज की गली, गवली मोहल्ला, कालका माता मंदिर रोड, घंटाघर चौराहा, मेन बाजार रोड, राजवाड़ा और शेखजी का मोहल्ला होते हुए रैली बस स्टैंड पहुंची।
बस स्टैंड पर रैली का समापन किया गया, जहां भारत माता की आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को मजबूत करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
रैली के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, युवा नेता हनी गेहलोत, हेमंत कुमावत,राजेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments