सैलाना में निकली भव्य मशाल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर।
सैलाना। अखंड भारत संकल्प समिति, सैलाना के तत्वावधान में शुक्रवार शाम भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ कसेरा धर्मशाला से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची।
मशाल यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में मशाल लिए सहभागी भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। आयोजन का उद्देश्य साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारत माता की आरती की गई तथा सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
अखंड भारत संकल्प समिति की ओर से नागरिकों से राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के लिए सदैव जागरूक एवं समर्पित रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों की सहभागिता रही।

Post a Comment
0 Comments