15 अगस्त की पूर्व संध्या पर एसडीएम सुनील जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।
सैलाना। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सैलाना एसडीएम सुनील जायसवाल ने मंडी प्रांगण स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसडीएम जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
15 अगस्त को मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर तहसीलदार मनीष जैन, मंडी सचिव रोमन सिंह भयड़िया, भीम सिंह लहरी,मंडी उप निरीक्षक मुकेश ग्रेवाल, जितेंद्र डाबी, अभिमन्यु ग्वाले, पक मांगीलाल खराड़ी आदि कर्मचारी उपस्थित।

Post a Comment
0 Comments