Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में जैन युवक महासंघ ने ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

सैलाना में जैन युवक महासंघ ने ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

सैलाना। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर युवक महासंघको के आह्वान पर प्रदेशभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सैलाना इकाई द्वारा भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में ध्वजारोहण युवक महासंघ के अध्यक्ष तरुण जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साथी संजय तांतेड़, प्रमोद भंडारी एवं इंद्रेश चंडालिया ने संबोधित करते हुए युवक महासंघ की गतिविधियों, सामाजिक सेवा एवं समाज के प्रति दायित्वों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात पूज्य साध्वीजी के प्रवचन हुए। साध्वीजी ने उपस्थित समाजजनों को धर्म, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश देते हुए समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर निरंतर जनअभियान का रूप ले, यही इसका उद्देश्य है।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पारस बाफना, पंकज चंडालिया, मनोज भंडारी, संजय राठौड़, युवक संघ की प्रियंका चंडालिया, नवदीप मेहता, पवन चंडालिया, विकास चंडालिया, अंकित कोठारी, अकुर चंडालिया, आकाश भंडारी, प्रियेश बाफना, राजेश कोठारी, अपूर्व नाहटा, शैलेश चंडालिया, आकाश चंडालिया सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments