बाबा महाकाल की शाही सवारी का निमंत्रण देने निकली वाहन रैली।
सैलाना। प्रयत्न जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविमवार को नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य 17 अगस्त सोमवार को आयोजित होने वाली बाबा महाकाल की विशाल शाही सवारी के लिए नगर के सभी नागरिकों को आमंत्रण देना रहा।
शाम 6 बजे अशीन परिसर से प्रारंभ हुई वाहन रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं युवा दोपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। रैली में भगवा ध्वजों के साथ श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बन गया।
आयोजकों ने बताया कि 17 अगस्त को बाबा महाकाल की विशाल शाही सवारी निकाली जाएगी। इसी शाही सवारी में नगर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने और उन्हें कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण देने के उद्देश्य से वाहन रैली आयोजित की गई।
प्रयत्न जन कल्याण समिति ने समस्त नगरवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment
0 Comments