प्रवचन प्रभाविका साध्वी सौम्ययशा श्रीजी म.सा. का कालधर्म।
बाजना। आगमोद्धारक सागरानंद सूरीश्वरजी महाराजा के समुदायवर्तिनी, मालवदेश दीपिका मनोहर श्रीजी म.सा. की शिष्या, मालवज्योति गुरुवर्या इंदु श्रीजी म.सा. की शिष्या तथा मालव के वरिष्ठ वात्सल्यवारिधि पूज्य हेमेन्द्र श्रीजी म.सा. की लघु भगिनी प्रवचन प्रभाविका प.पू. साध्वीवर्या सौम्ययशा श्रीजी म.सा. का बुधवार, 19 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर बाजना में कालधर्म हो गया।
साध्वीवर्या सौम्ययशा श्रीजी म.सा. के कालधर्म के समाचार से जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके धर्म, तप, साधना एवं प्रवचन के माध्यम से समाज को दिए गए योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।
उनकी पालकी की बोली 20 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे लगाई जाएगी तथा सुबह 11 बजे पालकी निकाली जाएगी। पालकी यात्रा का प्रारंभ सौम्य आराधना भवन (जैन उपाश्रय), कर्नाटक चौराहा, बाजना से होगा।
जैन समाजजनों ने साध्वीवर्या के अंतिम संस्कार एवं पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।

Post a Comment
0 Comments