Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

धूमधाम से मना नागपंचमी का पर्व।

धूमधाम से मना नागपंचमी का पर्व।

सैलाना (निप्र) नगर व क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। इस दिन सुबह से ही शिवगढ़ मार्ग पर स्थित नाग बाबा मंदिर एवं भिलो की खेड़ी स्थित तेजा बाबजी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

अपनी व परिजनों की खुशहाली की मन्नत मांगने श्रद्धालुओं का सुबह से ही दोनों मंदिरों पर तांता लगा रहा। भक्तजनों ने दोनों मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया व नारियल चढाकर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। इस दिन सनातनी धर्म के अनुसार घरों में महिलाएं रोटी नहीं बनती है। दरअसल माना जाता है कि चूल्हे पर इस दिन तवा नहीं चढ़ाना चाहिए। इस लिए घर-घर में या तो दाल बाटी, बाफले या सब्जी पूरी बनती है।


Post a Comment

0 Comments