अनुपम अनुभूति वर्षावास
सात तपस्वी मासक्षमण की और अग्रसर
पूज्या महासती अनुपम शिलाजी की पावन निश्रा में तप आराधना का ठाठ
सैलाना । आचार्यश्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा.की आज्ञानुवर्ती पुण्य पुंज साध्वी श्रीं पुण्यशीलाजी म .सा .की सुशिष्या साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म. सा., नेहप्रभाजी ,चतुर्गुणाजी , प्रतिज्ञाजी, अंजलिजी , गुणज्ञाजी, अर्पणाजी ठाणा - 7 स्थानीय रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन पर तप आराधना का ठाठ लगा हुआ है।
अनुपम अनुभूति की अणु बगिया में वर्षावास के तहत
श्री संघ में चल रही तपस्याओं में सात उग्र तपस्वी की मास क्षमण तपस्या पूर्णता की और है जिनमें अंकुश वर्धमान संघवी 30,पीयूष प्रकाश चंद सालेचा ओरा 28,अभिनव राजेश सियाल 28, मीना सुनील रांका 25,नितेश संघवी 22,निलेश शैतानमल सियाल 22,आँचल गौरव मेहता 22 के अतिरिक्त उग्र तपस्वी विहार सेवक मुकेश चंडालिया 18,प्रणय विजय संघवी 16 उपवास गतिमान है।
यह तपस्या पूर्ण हो चुकी
इसके पूर्व साधना संजय संघवी 8,कु अविशी अंकुश संघवी 9,कु मिल्की धर्मेंद्र संघवी 9,धर्मेंद्र संघवी 9,दिया बहन कुशलगढ़ 9,
राजकुमार कोलन 9,
अंकित राजेंद्र गोलेछा11,रीता अमित पितलिया 15,कल्पना नितेश संघवी 16, श्रेया नवनीत मेहता 16,प्रीति आशीष संघवी 16 उपवास की उग्र तपस्या पूर्ण कर चुके हैं।
अखंड तेला तप की आराधना निरंतर जारी है।
महासतीजी के प्रवचन
से प्रतिदिन अणु आराधना भवन पर प्रातः 9 से 10 बजे तक हो रहे हैं ।

Post a Comment
0 Comments