Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना शिवभक्ति में डूबा, दिनभर जारी रहा कांवड़ियों का आना-जाना।

सैलाना शिवभक्ति में डूबा, दिनभर जारी रहा कांवड़ियों का आना-जाना।

सैलाना। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पूरा सैलाना नगर भोले की भक्ति में सराबोर नजर आया। नगर से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव एवं कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन किए।

दूर-दराज के गांवों से डीजे की धुन पर हजारों महिला-पुरुष कांवड़ लेकर पदयात्रा करते हुए सैलाना पहुंचे। कांवड़ यात्रियों के आने से पूरा नगर शिवमय नजर आया। रतलाम, खोखरा, मचून, श्री महाकाल मित्र मंडल सेमलिया, कांडरवासा, भारोड़ा, हनुमान पालिया, बाजेड़ा सहित आसपास के गांवों से कांवड़ यात्राएं सैलाना पहुंचीं।

कांवड़ यात्राओं में महिलाएं सिर पर कलश एवं नारियल लेकर चल रही थीं, वहीं शिवभक्त विभिन्न वेशभूषाओं में आकर्षण का केंद्र बने रहे। डीजे की भक्ति धुनों और हर-हर महादेव के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।


अड़वानीया रोड स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर तथा सरवन रोड स्थित कल्याण केदारेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ यात्रियों का नगर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए फरियाली खिचड़ी एवं केसर दूध का वितरण किया गया। दिनभर कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा और सैलाना की गलियां भोलेनाथ के जयकारों से गूंजती रहीं।

Post a Comment

0 Comments