भोले बाबा निकले नगर भ्रमण पर प्रयत्न जन कल्याण समिति ने कई वर्षों से निकाली पालकी यात्रा।
सैलाना : प्रयत्न जन कल्याण समिति द्वारा कई वर्षों से श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर के बांसवाड़ा रोड़ स्थित भगवान निलकंठेश्वर महा देव मंदिर में सुबह भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजन कर पालकी यात्रा निकाली। पालकी यात्रा में युवा, पुरूष तथा महिलाएं ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए पानी में भीगते हुए बाबा के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकली पालकी यात्रा का नगर के प्रमुख मार्गो पर स्वागत किया। भोलेनाथ की पालकी यात्रा के आगे-आगे पुलिस प्रशासन यातायात दुरुस्त करवाने में जुटा हुआ था। पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करती हुई कैदारेश्वर अड़वानिया रोड स्थित कैदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहा पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर क्षेत्र मे शांति की दुआ मांगी। पालकी यात्रा का अनेकों संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनन्दन किया।


Post a Comment
0 Comments