Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ।

विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ।

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल के आदेश अनुसार रेड रिबन क्लब के द्वारा प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार के निर्देशन में आज नशा मुक्ति सप्ताह ,जो 17 जून से 26 जून तक मनाया जा रहा है, के अंतर्गत महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर सामूहिक शपथ दिलाई गई। जानकारी देते हुए रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ बालकृष्ण चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक रावत ने की तथा

जन अभियान परिषद के रतनलाल चरपोटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  नशे के दुष्परिणामों के बारे में  बताया कि विद्यार्थियों को स्वयं ,अपने आसपास, परिजनों तक यह संदेश पहुंचाना है कि किसी भी प्रकार का नशा चाहे वह शराब का हो , नशीले पदार्थों का हो समाज के लिए एवं स्वयं के लिए घातक है,

 इसलिए स्वयं बचे एवं अपने समाज को भी बचाएं।

इस अवसर पर   डॉ हरिओम अग्रवाल, महेंद्र वर्मा ,लक्ष्मण सिंह भंवर , विनोद रमन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments