Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में सैलाना कृषि उपज मंडी आज पूर्णतः बंद, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में सैलाना कृषि उपज मंडी आज पूर्णतः बंद, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सैलाना। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कृषि उपज मंडियों में लगने वाले मंडी शुल्क में वृद्धि किए जाने के विरोध में सैलाना कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार को एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने मंडी परिसर में कारोबार बंद रखते हुए राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुनील जायसवाल को  ज्ञापन सौंपा।

 व्यापारी संघ के अध्यक्ष इंद्रेश चण्डालीया ने बताया कि पूर्व में कृषि उपज पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि शुल्क वृद्धि से अनाज, दलहन, तिलहन एवं अन्य कृषि जिंसों के व्यापार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका प्रतिकूल प्रभाव किसानों और व्यापारियों दोनों पर पड़ेगा।

व्यापारी एसोसिएशन ने शासन से मंडी शुल्क वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि बढ़े हुए शुल्क को तत्काल वापस लिया जाए। इसी मांग को लेकर 23 जून को सैलाना कृषि उपज मंडी में व्यापारिक गतिविधियां बंद रखी गईं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि शासन द्वारा व्यापारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन का वाचन संघ के सचिव पंकज सियार ने किया  

इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मंडी व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments