Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में मिला गाय का कटा सिर व अवशेष, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश।

सैलाना में मिला गाय का कटा सिर व अवशेष, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश।

सैलाना। नगर में मंगलवार देर रात गाय के कटे हुए अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के एक क्षेत्र में गाय का कटा सिर एवं शरीर के अन्य अवशेष मिलने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। देर रात तक मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मौके पर एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी तथा मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने गाय के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर नगर में चर्चा का माहौल है। देर रात तक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

– नितेश राठौड़, चीफ एडिटर, सर्च टीवी हलचल, सैलाना

Post a Comment

0 Comments