Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना रामद्वारा बचाओ समिति ने मुख्य पीठाधीश्वर से की आत्मीय भेंट।

सैलाना रामद्वारा बचाओ समिति ने मुख्य पीठाधीश्वर से की आत्मीय भेंट।

सैलाना। सैलाना रामद्वारा बचाओ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के मुख्य पीठाधीश्वर अनन्त श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज से शाहपुरा में आत्मीय भेंट की। इस दौरान समिति सदस्यों ने सैलाना रामद्वारा में चल रहे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने महाराजश्री से सैलाना पधारकर रामद्वारा से जुड़े विषयों का अवलोकन करने तथा श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। समिति द्वारा नगर में चल रही गतिविधियों एवं रामद्वारा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

महाराजश्री ने समिति सदस्यों की बात गंभीरता से सुनी तथा उचित समय पर सैलाना आने के आमंत्रण पर सकारात्मक आश्वासन दिया। समिति सदस्यों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र सैलाना आगमन की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments