Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 45 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र, खिल उठे चेहरों पर मुस्कान।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 45 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र, खिल उठे चेहरों पर मुस्कान।

सैलाना- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत लाभार्थियों के लिए स्वीकृति एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को वार्ड क्रमांक 09 स्थित मोती बंगला मांगलिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र के 45 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। स्वीकृति पत्र प्राप्त होते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला (लक्की) ने कहा कि शासन एवं नगर परिषद के निरंतर प्रयासों से नगर के अनेक परिवारों का "सबका सपना, घर हो अपना" का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने अपने संबोधन में योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2017 से 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर के 547 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत अब तक 91 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस प्रकार सैलाना नगर में कुल 638 परिवारों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।

योजना प्रभारी अभिमन्यु ग्वाले ने योजना की प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी उपस्थित हितग्राहियों को दी।

इस अवसर पर पार्षद कुलदीप कुमावत, मुकेश पटेल, चंदा पारगी, विशाल धबाई, एल्डरमेन नाथूलाल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत, अखिल राठौर, किशोर कसेरा सहित निकाय कर्मचारी धन्नालाल परमार, विजय शर्मा, नवीन ग्वाले, सुरेश पाटीदार एवं महेश तंवर तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लेखपाल भीमसेन लहरी ने किया, जबकि अंत में हुक्मीचंद परिहार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं हितग्राहियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments