Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना जनपद अध्यक्ष चारेल ने पुनियाखेड़ी में लाखों रुपये के सीसी रोड का किया भूमि पूजन।

सैलाना जनपद अध्यक्ष चारेल ने पुनियाखेड़ी में लाखों रुपये के सीसी रोड का किया भूमि पूजन।

सैलाना- सैलाना आदिवासी क्षेत्रों में सांसद निधि से स्वीकृत बनने वाले नवीन सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन का कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल ने ग्राम पंचायत पुनियाखेड़ी में सांसद निधि से स्वीकृत 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाशी रामचन्द्र चारेल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भेरूसिंह निनामा ने की। इस अवसर पर शंभूसिंह गणावा एवं ग्राम पंचायत के सरपंच प्रकाश मईडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विधिवत पूजा- अर्चना कर सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

जनपद अध्यक्ष चारेल ने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments