Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

कृषि ऋण प्रस्ताव आयोजन संपन्न।

कृषि ऋण प्रस्ताव आयोजन संपन्न।

सैलाना। पंजाब नेशनल बैंक सैलाना शाखा द्वारा कृषि ऋण प्रस्ताव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शाखा परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार एवं नगर परिषद धामनोद के पार्षद ऊँकार निनामा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत बैंक शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने पुष्पमालाओं से किया। स्वागत भाषण में उन्होंने बैंक की कृषि गतिविधियों एवं किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।


अध्यक्षीय उद्बोधन में कैलाशी चारेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कृषि आधारित कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने समय पर ऋण अदायगी के प्रति जागरूक रहने की बात कही।


मुख्य अतिथि जगदीश पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक व्यापारी, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है तथा किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ सभी को उठाना चाहिए।

बैंक के कृषि अधिकारी विजय इंगला ने उपस्थित किसानों से बैंक से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बैंक किसानों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन सहायक शाखा प्रबंधक राहुल टांक ने किया।

       इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम चौधरी, किशोर पाटीदार, देवीदास बैरागी, रतनलाल पाटीदार, नागुलाल पाटीदार, ऊँकारलाल पाटीदार सहित करिया, नारायणगढ़, धामनोद एवं सैलाना क्षेत्र के अनेक कृषक उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन कृषि अधिकारी विजय इंगला ने माना।

Post a Comment

0 Comments