पंच दिवसीय एक कुंडात्मक श्री शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार से शुरू।
सैलाना (निप्र) सकल पंच पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल रगवाड़ी मोहल्ला देवरी चौक सैलाना के तत्वाधान में शुक्रवार से शुरू पंच दिवसीय एक कुंडात्मक श्री शतचण्डी महायज्ञ कार्यक्रम के तहत 8 मई शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से हेमाद्रि संकल्प (तन,मन वचन से किए गए पाप ज्ञान में या अज्ञान में किए गए पापो के निवारण के लिए एवम यज्ञ में बैठने के अधिकार प्राप्ति के लिए) दश विधि स्नान यज्ञोपवीत धारण प्रायश्चित हवन,गणपति पूजन मंडप प्रवेश सर्व देवता आवाहन एवं पूजन अग्नि स्थापन सर्व देव हवन दुर्गा पाठ एवं आरती सायं 5:30 बजे 9 मई शनिवार से 11 मई सोमवार तक प्रतिदिन सर्व देवता पूजन दुर्गा पाठ हवन एवं आरती 12 मई मंगलवार को प्रातः गंगाजल शोभायात्रा सायं 4 बजे पूर्णाहुति महाआरती एव भंडारा ।
आयोजन स्थल शीतला माता मंदिर देवरी चौक नेहरू मार्ग सैलाना में यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शर्मा छोटे मुरली महाराज सैलाना के आचार्यत्व में उक्त सारे कार्यक्रम संपन्न होगे।
वही 9 मई शनिवार से 11 मई सोमवार तक नानी बाई को मायरो पंडित ललित जी शास्त्री सांगा खेड़ा के मुखारविंद से रात्रि 7:00 बजे संपन्न होगा ।
10 मई रविवार को प्रातः 9 बजे माँ शीतला का सहस्त्र धारा महा अभिषेक भी किया जावेगा।
नगर व क्षेत्रवासी पांच दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर हीस्सा ले व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील सकल पंच पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल ने की।

Post a Comment
0 Comments