Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सैलाना, शितला माताजी का सहस्त्रधारा का हुआ भव्य अभिषेक।

श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सैलाना, शितला माताजी का सहस्त्रधारा का हुआ भव्य अभिषेक।


सैलाना (निप्र)। सकल पंच पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल रगवाड़ी मोहल्ला देवरी चौक सैलाना के तत्वावधान में आयोजित पंच दिवसीय एक कुंडात्मक श्री शतचण्डी महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को शितला माताजी का भव्य सहस्त्रधारा अभिषेक श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ।

अभिषेक के पश्चात विधि-विधान से हवन प्रारंभ हुआ, जिसमें सर्वदेव पूजन, दुर्गा पाठ, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

यह धार्मिक अनुष्ठान यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शर्मा ‘छोटे मुरली महाराज’ के आचार्यत्व में सम्पन्न हो रहा है।

सकल पंच पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से पंच दिवसीय धार्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments