Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत, वन विभाग ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत, वन विभाग ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार


सैलाना। गुरुवार सुबह नगर के कुमावत मोहल्ले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत होने की दुखद घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू की।
    वन विभाग अधिकारी राधेश्याम जोशी ने बताया की प्रारंभिक जांच में मोर की मृत्यु बिजली करंट लगने से होना पाई। उन्होंने बताया कि नियमानुसार मोर का पोस्टमार्टम कराया गया तथा अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद राष्ट्रीय पक्षी का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
    स्थानीय नागरिकों ने खुले बिजली के तारो एवं असुरक्षित विद्युत व्यवस्थाओ को वन्यजीवों के लिए खतरा बताते हुए सुधारने के ठोस कदम उठाने चाहिए। 

नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित किया जाए तथा बिजली लाइनों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। लोगों ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

Post a Comment

0 Comments