लंबित भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक कमलेश्वर डोडियार को सौंपा ज्ञापन।
सैलाना। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पूर्व विधायक कमलेश्वर डोडियार को थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब तक शासन द्वारा उनका लंबित भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग रखने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि विधायक कमलेश्वर डोडियार इन दिनों अवैध शराब परिवहन के मामले को लेकर शराब माफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं। इसी दौरान आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर थाने पहुंचीं और विधायक को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

Post a Comment
0 Comments