Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

बुलोरो वाहन से 4 पेटी शराब जब्त, सीसीटीवी जांच की मांग पर थाने में डटे विधायक।

बुलोरो वाहन से 4 पेटी शराब जब्त, सीसीटीवी जांच की मांग पर थाने में डटे विधायक।

सैलाना: अवैध शराब परिवहन मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक एमपी 43 झेडसी 0842 से चार पेटी शराब जब्त की है, लेकिन विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इसे अधूरी कार्रवाई बताते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया है। विधायक का आरोप है कि जिस बोलेरो का पीछा किया गया उसमें इससे कहीं अधिक शराब भरी हुई थी, जिसे बाजार क्षेत्र से होते हुए बस स्टैंड स्थित एक अन्य शराब दुकान पर छुपाया गया।

विधायक डोडियार ने मांग की है कि शहर और संबंधित शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जाए कि वास्तविक रूप से कितनी शराब लाई गई और कहां छुपाई गई। उनका कहना है कि केवल चार पेटी जब्ती से पूरे मामले का खुलासा नहीं होता।


थाने मे ही खाया खाना

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे से विधायक डोडियार व उनके समर्थक दरी बिछाकर थाना परिसर मे धरने पर बेठे । वे भरी दुपहरी में भी धूप मे ही धरने पर बैठे रहै। दोपहर में उन्होंने धरनास्थल पर ही खाना मंगवाकर समर्थको के साथ पत्तल दोने खाना खा कर पुन: धरने पर बैठ गये।

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने विधायक कमलेश्वर डोडियार को समझाते हुए कहा कि बुलोरो चालक की निशानदेही पर पुलिस ने चार पेटी शराब जब्त की है, और एक्सीडेंट किया उसका मुकदमा दायर कर जांच पड़ताल पुलिस करेंगी। लेकिन विधायक ने धरना समाप्त नही किया।

इसी मांग को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार सैलाना थाने में धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, भारत आदिवासी पार्टी के चंदू मईड़ा, विक्रम चारेल, बंटी राणा, विनित भाभर, बापुलाल चरपोटा,डुंगर सिंह डिंडोर, मदन लाल डामोर, राकेश मईड़ा तथा सुखलाल भाभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आबकारी विभाग  को सुपुर्द की शराब 

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया की जप्त की शराब की चारो पेटीया शाम को आबकारी विभाग को सुपुर्द की है।  जिसे आबकारी अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। वही इस मामले की जांच करेंगे।

Post a Comment

0 Comments