Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ, किसानों का हुआ सम्मान।

सैलाना में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ, किसानों का हुआ सम्मान।


सैलाना (निप्र)। मार्केटिंग सोसायटी सैलाना द्वारा गेहूं उपार्जन केंद्र वेयरहाउस सैलाना में मध्य प्रदेश शासन की समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें किसानों का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी प्रबंधक सुरेंद्र सिंह राठौर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद्र पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राकेश पाटीदार, संजय पाटीदार, विशाल राठौर, विजय पाटीदार, अजय पाटीदार, योगेश सोलंकी, अंबिका प्रसाद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक सुरेंद्र सिंह राठौर ने मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर का पुष्पमाला से स्वागत किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए संकल्पित है। उन्होंने किसानों की मेहनत, समर्पण और देश के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के अथक प्रयासों से ही देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments