Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर परिषद सैलाना में मनोनीत एल्डर मेन का हुआ स्वागत सम्मान

नगर परिषद सैलाना में मनोनीत एल्डर मेन का हुआ स्वागत सम्मान 


सैलाना- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा नगर परिषद सैलाना में 4 एल्डर मेन का मनोनयन किया गया है। शासन द्वारा मनोनीत एल्डर मेन वर्दीचन्द पाटीदार, नाथूलाल राठौड़, रवि कुमार शर्मा एवं सपना खराड़ी का आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा एवं नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ द्वारा भी सभी एल्डर मेन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने सभी नव-मनोनित एल्डर मेन को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आप सभी नगर विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा परिषद को मजबूती प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी भीमसेन लहरी, सुरेंद्र सिंह चौहान, धन्ना लाल परमार, धीरज सिंह रावत, मोनिका भूरिया, अभिमन्यु ग्वाले, शिखा शर्मा, नवीन ग्वाले,सुरेश पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments