सकल जैन समाज द्वारा विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप का भव्य आयोजन किया जाएगा।
सैलाना।जैन इंटर नेशनल आर्गेनाइजेशन के आव्हान पर देश भर एक ही दिन एक ही समय पर सामूहिक नवकार महामंत्र किया जा रहा है।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना हैं।यह आयोजन भारत सहित विश्व के 8 देशों में हजारों स्थानों पर होगा।
सैलाना सकल जैन समाज स्थानीय जैन धर्मशाला में यह आयोजन करने जा रहा है। 9 अप्रैल गुरुवार को स्थानीय जैन धर्मशाला में
सकल जैन समाज की नवकारसी पश्चात
प्रातः 9 से 9.36 तक
नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया हैं।
यहां महिला एवं पुरुष वर्ग बारी बारी से जाप करेंगे।
आयोजन के लाभार्थी जैन जागृति मंच सैलाना
ने समस्त सकल जैन समाज से अपील की कि यह जाप पूरे भारत में एक जैसे समय पर किए जाएंगे इसलिए समय की प्रतिबद्धता का विशेष ध्यान रखे। सकल जैन समाज समाज इस विश्व नवकार दिवस के अवसर पर अपना व्यवसाय सुबह 9 बजकर 45 मिनिट तक पूर्ण रूपबंद रखें।
अनुशासित इस आयोजन में जाप के दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग की बैठक व्यवस्था पंक्ति बद्ध रहेगी।इसमें सहयोग की अपेक्षा है l

Post a Comment
0 Comments