Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नदी अनुभूति, ध्यान व योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प

नदी अनुभूति, ध्यान व योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प

सैलाना। जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “जल स्त्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम के तहत नगर विकास प्रस्फुटन समिति, सैलाना एवं नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा नदी अनुभूति, ध्यान एवं योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।



कार्यक्रम के अंतर्गत सी.एम.सीएलडीपी विद्यार्थियों द्वारा जल चौपाल का आयोजन भी किया गया, जिसमें जल संरक्षण एवं उसके महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने जल बचाने के उपायों को साझा करते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी चारेल एवं विशेष अतिथि एल्डरमैन रवि शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक बताया।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वहीं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने मनुष्य और प्रकृति के बीच जल की महत्वपूर्ण भूमिका को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के परामर्शदाता दिनेश गहलोत, पीरुलाल निनामा, राजु निनामा, पवन पारगी, पंकज मईडा सहित विकासखंड सैलाना की नवांकुर संस्थाओं से विक्रम शर्मा, हरीश सिलावट, सचिन कहार, राजेन्द्र कुमावत, लव सुमन, सतीश टांक, देवेन्द्र भदौरिया एवं सी.एम.सीएलडीपी विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments