*एसडीएम सैलाना ने घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के संबंध में एजेंसी संचालकों की बैठक ली*
सैलाना - कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन द्वारा एलपीजी गैस वितरकों की बैठक ली गई। बैठक में एसडीएम सैलाना ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति घरेलू उपभोक्ताओं को निर्धारित दर एवं निर्धारित समय पर हॉकरों के माध्यम से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में समस्त गैस एजेंसी वितरकों को निर्देशित किया गया कि वे उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से करने के लिये उपभोक्ताओं द्वारा की गई रिफिल बुकिंग की डिलेवरी एफआईएफओ आधार पर करें। उनके द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध स्टॉक/बैकलॉग/बुकिंग की जानकारी कार्यालय को उपलब्ध करवायें। साथ ही समस्त हॉकरो कों निर्देशित किया जाए कि, वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सिलेण्डर उपलब्ध करवाये जिसके द्वारा बुकिंग की गई है, उसी उपभोक्ता को वेंटिग के अनुसार गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवायें।


Post a Comment
0 Comments