Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

 *सैलाना क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण*

सैलाना - कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम सैलाना श्री तरुण जैन द्वारा सैलाना क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं ,चना, मसूर, सरसों की खरीदी के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। एसडीएम ने केंद्रों पर मौजूद तौल कांटों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से किया जाए।


Post a Comment

0 Comments