सैलाना में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़।
चारों तरफ डीजल पेट्रोल के किल्लत की चर्चा।
सैलाना- (निप्र) सैलाना में आज पेट्रोल, डीजल की किल्लत की खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में चार पेट्रोल पंप में से दो पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध हुआ तो सारी भीड़ इन दोनों पेट्रोल पंपों पर रही। उधर एक पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि पेट्रोल, डीजल की कमी अफवाह के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। तो दूसरी ओर एक अन्य पेट्रोल पंप के संचालक का कहना है कि पिछले तीन दिन से ऑर्डर बुक कर रखा है पर डीजल, पेट्रोल ऊपर से नहीं आए।
*आज से ही शुरू हुई यह स्थिति-*
कल सोमवार तक तो स्थिति सामान्य थी। लेकिन मंगलवार अल सुबह से ही नगर के उन दोनों पेट्रोल पंपों पर खासी भीड़ रही जहां पेट्रोल, डीजल उपलब्ध हो रहा था। माना जा रहा है कि यह कोरी अफवाह ही नहीं है। बल्कि आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल की किल्लत का आमजन को सामना करना पड़ सकता है। स्थिति यह रही की लगभग आधे- पौन घंटे के इंतजार के बाद वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल उपलब्ध हुआ। जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध है वहां भी अधिक पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है। 1 व 2 लीटर या तीन लीटर ही पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है।
*कोहरी अफवाह या सच्चाई, यह भविष्य की गर्त में-*
हालांकि पेट्रोल, डीजल का यह संकट कृत्रिम है या आने वाले दिनों में जारी रहेगा। यह अभी फिलहाल निश्चित रूप से कहा नहीं जा सकता। भले ही कारण कुछ भी हो पर आज इस खबर ने दोनों पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ बढ़ा दी।
*यह कहना पेट्रोल पंप संचालकों का-*
एक पेट्रोल पंप के संचालक विपिन कसेरा कहते हैं कि ऐसा कोई संकट फिलहाल नहीं दिख रहा है। लेकिन बाजार में अफवाहों के चलते स्थिति यह उत्पन्न हो गई है कि जितना माल हम तीन दिनो में बेचा करते थे। उतना आज मंगलवार को सिर्फ आधे दिन में ही बिक गया।
उधर दूसरी और एक अन्य पेट्रोल पंप के संचालक महेश पाटीदार का कहना हैं कि संकट गहरा रहा है। उनका कहना है कि तीन दिन पूर्व ही डीजल, पेट्रोल का ऑर्डर बुक कर दिया था। पर फिर भी आगे से अभी तक डीजल, पेट्रोल नहीं आया। इसलिए आज हमें पंप बंद करना पड़ा।

Post a Comment
0 Comments