Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

 करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर


सैलाना- क्षेत्र के नयापाड़ा नारायणगढ़ में एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक का नाम आशिष (पिता – प्रकाश) निवासी नयापाड़ा नारायणगढ़ है, जो रविवार को रोजाना की तरह गाय चराने के लिए गांव के पास खेतों की ओर गया था।

बताया जा रहा है कि खेत के सेडे (पाली) के किनारे नंगे बिजली के तार पड़े हुए थे, जिनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बालक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि तारों में बिजली चालू है। जैसे ही वह खेत के किनारे पहुंचा, उसका पैर उन तारों से टकरा गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सैलाना थाने में दी और 112 डायल कर सहायता बुलाई। मौके पर पहुंची टीम द्वारा बालक को सैलाना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। 

ग्रामीणों ने खुले में पड़े बिजली के तारों को लेकर जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Post a Comment

0 Comments