सैलाना में हादसा, पेड़ गिरने से महिला गंभीर घायल
सैलाना। दिलीप मार्ग पर रविवार दोपहर को पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें नामली निवासी पदम बाई पति कंवरलाल कुमावत (उम्र 65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदम बाई कसेरा कुमावत समाज धर्मशाला की ओर पैदल जा रही थीं, तभी अचानक रास्ते किनारे खड़ा एक नीम का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला संभल भी नहीं पाईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रतलाम के लिए रवाना किया। परिजनों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
नागरिकों में नगर परिषद के प्रति आक्रोश देखा गया। उधर नगर परिषद का कहना है कि मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन होता है इसलिए लो.नी. वी. को भी ऐसे मामलो मे ध्यान देना चाहिए।
पूर्व में आवेदन दिया था
दिलीप मार्ग स्थित नीम के पेड़ को लेकर स्थानीय निवासी ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी। स्थानीय निवासी मुकेश कसेरा द्वारा पेड़ को काटने के लिए नगर परिषद में आवेदन दिया गया था। फिरभी समय रहते पेड़ कटवाया नहीं गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा ने नगर परिषद सीएमओ से की चर्चा
घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा भी मौके पर पहुंचे और नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा से चर्चा कर नगरीय क्षैत्र के सभी सूखे एवं जर्जर पेड़ों को हटवाने को कहा ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
यह कहना सीएमओ का
सीएमओ मनोज शर्मा का कहना है कि मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन होता है तो उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। फिरभी नगर परिषद ने एक टीम गठित कर नगरीय क्षेत्र के सूखे एवं जर्जर पेड़ों की जांच शुरू कर दी है। जिन्हें हटाया जाएगा। घटना की पुनरावृत्ति न हो यही कोशिश रहेगी।

Post a Comment
0 Comments