Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

महावीर जन्म कल्याणक पर मांस विक्रय प्रतिबंध की मांग, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन।

महावीर जन्म कल्याणक पर मांस विक्रय प्रतिबंध की मांग, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन।

सैलाना। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 31 मार्च को देशभर में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इसी तारतम्य में सकल जैन समाज सैलाना द्वारा अहिंसा के पावन पर्व के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में जैन समाज ने निवेदन किया कि महावीर जन्म कल्याणक के दिन अहिंसा के संदेश को ध्यान में रखते हुए नगर में मांस विक्रय पूर्णतः बंद रखा जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।

      इस अवसर पर जैन समाज सैलाना की ओर से सुरेंद्र मेहता, राजेश सियार, विजय डोशी, मनीष ग्वालियरी, ललित चंडालिया, संदीप रांका, सौरभ रांका, योगेश संघवी, प्रितेश चंडालिया, इंद्रेश चंडालिया सहित पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments