Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सात दिवसीय मेले का किया शुभारंभ।

सात दिवसीय मेले का किया शुभारंभ।

सैलाना। नगर में स्थापित मां कालिका माता मंदिर प्रांगण पर लगने वाला सात दिवसीय मेले का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला एवं मेला समिति अध्यक्ष राधा बद्रीलाल पाटीदार, मेला प्रभारी धीरजसिंह रावत सहायक वर्ग 3 की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति को जिंदा रखते हैं, मेले की परंपरा पुराने काल से चली आ रही है। मेले हमें आपसी भाईचारा का संदेश देते हैं। मेला समिति के अध्यक्ष राधा पाटीदार ने कहा कि मेला हमारे संस्कृति की शान है। मेले में दूरदराज से आए लोग खरीदारी कर लेते हैं तथा आपस में मिलना भी हो जाता है।
    इस अवसर पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्गषद जगदीश पाटीदार, पुष्पा राठौड़,मीरा पाटीदार निकाय के कर्मचारीगण- भीमसेन लहरी लेखापाल, अभिमन्यु ग्वाले, विजय शर्मा, धन्नालाल परमार, शैलेन्द्रसिंह राठौर, हुक्मीचंद परिहार, नवीन ग्वाले व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
    मेला पुरे शबाब पर है, यहां ग्रामीण दूर दराज से कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं। चकरिया,नाव तो प्ले वाला झूला बच्चों को लुभा रहे है। झुले वाले हुसैन भाई ने बताया कि राजा साहब के टाइम से लकड़ी के झूले चलते थे अभी तक बड़े झूले हैं।
   मेला अध्यक्ष पाटीदार ने  बताया कि दिनांक 23 तारीख से 29 तारीख तक चलने वाले मेल में प्रतिदिन मनोरंजन कार्यक्रम होंगे। भजन संध्या आदी आयोजन संपन्न होंगे।

Post a Comment

0 Comments