Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मामा बालेश्वर दयाल जल मंदिर का शुभारंभ।

मामा बालेश्वर दयाल जल मंदिर का शुभारंभ।

विश्व जल दिवस पर आरएसएस के स्वयंसेवकों की पहल

सैलाना नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को नगर की चाणक्य और चंद्रशेखर आजाद शाखा के स्वयंसेवकों ने गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मरीजों व उनके परिजनों को आरओ युक्त जल उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हुए मामा बालेश्वर दयाल जल मंदिर का शुभारम्भ किया। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से नगर के चिकित्सालय में आने वालों को ठंडा और आरओ वाला जल मिलना संभव हो सकेगा। स्वयंसेवकों ने बताया कि आज विश्व जल दिवस के अवसर पर ये नया प्रकल्प शुरू कर नव संकल्प लिया है। जिसे आगे भी विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान रोगी व उनके परिजनों को फलों का वितरण भी किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ शैलेश डांगे ,बीईई कैलाश यादव और बीपीएम धनसिंह रावत, लेखा प्रबन्धक विजय वारे सहित अन्य कर्मचारियों और रोगियों के परिजनों ने इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments