Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू।

14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू।


सैलाना। क्षेत्र में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

       अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सैलाना में बालिकाओं को Gardasil-4 का एकल-खुराक टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।

          डॉ. शैलेष डागे ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है।

        स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्षीय बालिकाओं को इस अभियान का लाभ दिलाएं और निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Post a Comment

0 Comments