मंडी खुलते ही लौटी रौनक, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतारें।
सैलाना। तीन-चार दिनों तक बंद रहने के बाद कृषि उपज मंडी में एक बार फिर रौनक लौट आई। मंडी खुलते ही किसानों की भारी आमद देखने को मिली, जिससे परिसर में चहल-पहल बढ़ गई।
सुबह से ही दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे। गेहूं, चना और अन्य फसलों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी-लंबी कतारें मंडी के बाहर और अंदर तक नजर आईं। किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए आवक का दबाव भी बढ़ गया।
मंडी में व्यापारियों की भी अच्छी मौजूदगी रही, जिससे खरीद-फरोख्त का काम तेजी से शुरू हुआ। कई दिनों के अंतराल के बाद हुई इस रौनक से व्यापारियों और किसानों दोनों में उत्साह देखा गया।
क्षहालांकि अधिक भीड़ के चलते व्यवस्थाओं पर भी दबाव बना रहा, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा आवक को सुचारु रूप से व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।
किसानों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने से फसल अच्छी हुई है और अब वे उचित भाव मिलने की उम्मीद लेकर मंडी पहुंच रहे हैं।

Post a Comment
0 Comments