Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

रामनवमी पर घर-घर हुई पूजा, मंदिरों में हुए दिन भर धार्मिक कार्यक्रम

रामनवमी पर घर-घर हुई पूजा, मंदिरों में हुए दिन भर धार्मिक कार्यक्रम


सैलाना। शुक्रवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। दिनभर मंदिरों में धार्मिक आयोजनों, भजन-कीर्तन और रामधुन का माहौल बना रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आरती के पश्चात मंदिरों में प्रसादी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचे, जिससे दिनभर रौनक बनी रही। रामनवमी के उपलक्ष्य में मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

इन मंदिरों में हुए विशेष आयोजन

नगर के मोती बंगला स्थित राम जानकी मंदिर, सदर बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर, ओशिन परिसर स्थित राम मंदिर, रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित रंगवाड़ी दरबार, शेख जी मोहल्ला स्थित पुष्कर मंदिर, जूनावास राम जानकी मंदिर, उकाला राम मंदिर तथा जुनावास-पिपलोदा मार्ग स्थित रामजानकी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Post a Comment

0 Comments