कालिका माता मेले में पुलिस का पहरा, हुड़दंगियों पर हें सख्त नजर
सैलाना । कालिका माता मंदिर प्रांगण के सामने लगने वाला सात दिवसीय मेला अपने पूरे शबाब पर लग रहा है। ऐसे में असामाजिक तत्व भी मेले में हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह लोग झूला,चकरी लगाने वाले दुकानदारों को डरा धमका कर फ्री में झूलना चाहते हैं। पुलिस को जैसे ही इनकी जानकारी मिलती है, वहां पहुंचकर इन्हें सबक सिखा कर सख्त हिदायत देकर मेले से बाहर किया जा रहा है।
झूले के संचालक हुसैन भाई ने बताया कि मेले में कुछ लोग नशा करके आ जाते हैं और अपना हम चलते हैं पहले ही तो झूला में कुछ मिलता नहीं है भाड़ा ही इतना हो जाता है। मेला अब लगना प्रारंभ हुआ है तो ऐसे में कुछ लोग आकर फ्री में झूला झूलने के लिए बहस करते रहते हैं। हम गरीब आदमी हैं। राजस्थान से मध्यप्रदेश में आते हैं ,जिससे झूले की सामग्री को लाने ले जाने के परिवहन में काफी खर्चा हो जाता है।
एक वाच टावर से की जा रही मेले की निगरानी
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि कालिका माता मेले मैं असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए कालिका माता मंदिर में झुलो के सामने एक वाच टावर लगाकर पुलिस जवान पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। गाड़ियां मेला स्थल से दूर खड़ी करवाई जा रही है ताकि लोग आराम से दर्शन करके मेले का लुत्फ उठा सकें।
ये कर रहे है मेले मे सख्त निगरानी
कालिका माता मेले में थाना प्रभारी पिंकी आकाश एएसआई हितेंद्र सिंह परिहार,आरक्षक तूफान भूरिया, यशपाल धनगर, संदीप, दिनेश पाटीदार, रमेश डाबी सहित अन्य पुलिसकर्मी अपनी सेवा दे रहै है।


Post a Comment
0 Comments