Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

स्वास्थ्य केन्द्र के पास मुख्य मार्ग पर शुरू हुई सार्वजनिक प्याऊ, यात्रियों को मिलेगा निःशुल्क शीतल जल।

स्वास्थ्य केन्द्र के पास मुख्य मार्ग पर शुरू हुई सार्वजनिक प्याऊ, यात्रियों को मिलेगा निःशुल्क शीतल जल।


सैलाना रविवार को नगर परिषद सैलाना द्वारा  स्वास्थ्य केन्द्र के पास मुख्य मार्ग पर पर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष  चैतन्य शुक्ला, पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शुभारंभ के बाद अध्यक्ष शुक्ला ने बताया  कि यह प्याऊ ग्रीष्मकाल में निरंतर चालू रहेगी, जिससे बस स्टैण्ड पर आने वाले यात्री और नगरवासियों को निःशुल्क स्वच्छ शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा जिससे राहगीरों को राहत मिलेगी।

नगर परिषद द्वारा किए गए इस जनहितकारी एवं पुनीत कार्य की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल जनता की भलाई के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि नगर की सामाजिक छवि को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पार्षद जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि राम प्रसाद चंदेल, राजेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार,अखिल राठौर, जल प्रदाय प्रभारी धन्नालाल परमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments